अस्सलामु अलैकुम मेरे भाई बहनों आज हम इस पोस्ट में इंडिया में आज की इस्लामी तारीख क्या है (Today Islamic date in India ) इसको जानेंगे आप रोजाना इस वेबसाइट पर हर दिन का इस्लामी तारीख जान सकते अगर एक बार आप हमारे वेबसाइट पर आ गए हैं तो दोबारा आपको दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप रोज इस वेबसाइट पर हर दिन का तारीख जान पाएंगे
Today Islamic date in India | आज की इस्लामी तारीख क्या है
हिजरी कैलेंडर (Islamic calendar)

Islami Mahina kitne Dino Ka hota Hai ? (हिजरी महीना कितने दिनों का होता है )
इस्लामी महीने का शुमार चांद से होता है यानी अगर 29 दिन में चांद निकल आए तो 29 का महीना या 30 दिन में चांद निकल आए तो 30 दिन का महीना होता है
इस्लामी महीना 31 दोनों का नहीं होता है इस्लामी महीना या तो 29 या 30 दिनों का ही हो ता है और इस्लामी 1 साल लगभग 354 दिनों का होता है जो अंग्रेजी साल से लगभग 11 दिन छोटा होता है
इस्लामी कैलेंडर अंग्रेज़ी कैलेंडर से अलग क्यों है?
अंग्रेज़ी कैलेंडर सूरज पर आधारित होता है, जबकि इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है।इसी वजह से इस्लामी महीने हर साल अंग्रेज़ी तारीख से 10–11 दिन पहले आ जाते हैं।
आज की इस्लामी तारीख जानना क्यों ज़रूरी है?
आज की इस्लामी तारीख जानना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि:
रोज़ा सही दिन से रखा जा सके
रमज़ान और ईद की तैयारी सही समय पर हो
शब-ए-बारात, अशूरा जैसे खास दिन न छूटें
बच्चों को इस्लामी महीनों की जानकारी मिल सके
हिजरी साल कब से शुरू हुई ?
हिजरी साल (इस्लामी साल ) मुसलमानों के लिए बहुत ही अहम है और हिजरी साल में 12 महीने होते हैं उन 12 महीनों में कुछ महीने ऐसे भी हैं जिन में मुसलमान त्यौहार मनाते हैं और यह सारे त्यौहार भी इस्लामी महीना के एतबार से होता है
जैसे रमजान के महीने में मुसलमान पूरा महीना रोजा रखते हैं और एक शव्वाल को ईद उल फितर मनाते हैं और जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को बकरा ईद मनाते हैं और दसवीं मोहर्रम को इमाम ए हुसैन की शहादत को याद करते हैं
और बहुत सारी जीचें हैं जो हिजरी साल से जुड़ी हुई है और इस इस्लामी साल की शुरुआत तब हुई जब हमारे नबी ﷺ मक्का छोड़ कर मदीना तशरीफ ले गए उस वक्त से हिजरी साल की गिनती शुरू हुई थी अब 2025 में हिजरी साल 1446 चल रहा है
भारत में इस्लामी तारीख कैसे तय की जाती है?
भारत में इस्लामी तारीख ज़्यादातर चांद देखने के आधार पर तय की जाती है।कुछ जगहों पर गणना (Calculation) का भी इस्तेमाल होता है, इसलिए कभी-कभी तारीख में 1 दिन का फर्क आ सकता है।
इस वेबसाइट पर तारीख कैसे दिखाई जाती है?
इस पेज पर दिखाई जाने वाली इस्लामी तारीख:
- रोज़ अपने-आप अपडेट होती है
- मौजूदा इस्लामी महीना साफ़ दिखाती है
- साथ में अंग्रेज़ी तारीख भी बताती है
इससे आपको रोज़ सही तारीख जानने के लिए कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
Islami mahino ka naam | इस्लामी महीनों का नाम
- 1. मुहर्रम (Muharram)
- 2.सफर (Safar)
- 3. रबीउल अव्वल (Rabi' al-Awwal)
- 4. रबी उस्सानी (Rabi ussani )
- 5.जुमादुल ऊला (jumadul ula)
- 6.जुमादुस्सानी (jumadus sani)
- 7. रजब (razab)
- 8. शाबान( shaban)
- 9.रमजान (ramdan)
- 10.शव्वाल (Shawwal)
- 11. जिलकादा ( julqada)
- 12. जिलहिज्जा (Jul hijjah)
आखरी बात
अगर आप रोज़ Today Islamic Date in India जानना चाहते हैं, तो इस पेज को रोज़ देखें।यहां दी गई तारीख आसान भाषा में होती है और रोज़ अपडेट की जाती है ताकि आपको सही जानकारी मिलती रहे।
और इस्लामी जानकारी हासिल करने लिए यह भी पढ़ें




