todaynamaztime.com

Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai

Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai ? और कब पढ़नी है

आज हम जानेंगे Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai और कब पढ़ी जाती है कितने रकात सुन्नत पढ़ी जाती है कितने रकात नफील और कितने रकात फर्ज पढ़ी जाती है

ईशा की नमाज की फजीलत

ईशा की नमाज दीगर नामाजों के मुकाबले में सबसे ज्यादा रकात वाली नमाज है ईशा की नमाज रात में पढ़ी जाती है और ईशा की नमाज पढ़ने वालों के लिए हमारे नबी मुहम्मद सल्लाल्लाहू अलैहि वसल्लम ने खुशखबरी सुनाई है

हजरत उस्मान बिन अफ्फान रजी यल्लाहू अन्ह से रिवायत है के आप सल्लाल्लाहू अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया जो आदमी ईशा की नमाज जमात से पढ़ ले वह ऐसा है कि गोया उसने आधी रात इबादत की

और जो फजर की नमाज भी जमात से पढ़े वह ऐसा है कि उसने पूरीरात नमाज़ में पुजारी तो ईशा की नमाज पढ़ने वालों के लिए इतनी बड़ी फजीलत और इतना ज्यादा सवाब मिलता है

Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai

ईशा की नमाज अल्लाह-ताला की तरफ से फर्ज करदा नामाजों मे से एक नमाज है इस नमाज में कुल 17 रकात है

  • 4 रकात सुन्नत गैर मुआक्कदा
  • 4 रकात फर्ज
  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात नफिल
  • 3 रकात वितर
  • 2 रकात नफिल

ईशा की नमाज कब पढ़ी जाती है

दिन और रात में कुल पांच वक्तों की नमाज पढ़ी जाती है उन पांच वक्तों की नमाज से 4 नमाज दिन में पढ़ी जाती है और सिर्फ एक ऐसी नमाज है जो रात में पढ़ी जाती है वह ईशा की नमाज है

ईशा की नमाज का वक्त कब शुरू होता है

ईशा की नमाज का वक्त मगरिब की नमाज का वक्त खत्महोने के बाद ईशा का वक्त शुरू होता है मगरिब की नमाज के लगभग डेढ़ घंटा के बद ईशा की नमाज का वक्त शुरू होजा ता है

ईशा की नमाज का वक्त कितना देर तक रहता है

ईशा की नमाज का वक्त मगरिब की नमाज के खत्म होने के बाद से लेकर फजर की नमाज के वक्त तक रहता है यानी पूरी रात ईशा की नमाज का वक्त रहता है लेकिन ईशा की नमाज को आधी रात से पहले पढ़लेना बेहतर और अफजल है

यह भी पढ़ें ज्यादा जानकारी के लिए  ⭐ Jumma Mubarak: बरकत, रहमत और एक नई शुरुआत का मुबारक दिन
Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai
Image credit from ai. (Isha ki namaz ki rakat kitni hoti hai?)

ईशा की नमाज में सुन्नत कितने रकात है

ईशा की नमाज में कुल 6 रकात सुन्नत हैं सबसे पहले 4 रकात सुन्नत गैर मुआक्कदा और फिर फर्ज के बाद 2 रकात सुन्नत है

ईशा की नमाज में फर्ज कितने रकात है

ईशा की नमाज में 4 रकात फर्ज है जो एक सलाम के साथ सुन्नत गैर मुआक्कदा के बाद पढ़ी जाती है मर्द के लिए फर्ज नमाज जमात के साथ अदा करनी होती है और औरत के लिए फर्ज नमाज अकेला पढ़नी चाहिए और औरतों के लिए जमात का हुक्म नहीं है

ईशा में कुल कितने रकात नफिल है

ईशा की नमाज में कुल 4 रकात नफिल है जो दो सलाम के साथ पढ़ी जाती है पहले दो रकात नफिल नमाज दो रकात सुन्नत के बाद अदा करते हैं

और उसके बाद सबसे आखिर में तीन रकात वितर के बाद 2 रकात नफिल नमाज पढ़ी जाती जाती है

ईशा मैं कितने रकात वितर है

पांच वक्त नामाजों में वितर एक ऐसी नमाज है जो ना सुन्नत है ना नफिल है ना फर्ज है बल्कि वितर नमाज वाजिब है जो ईशा के नमाज में दो रकात नफिल के बाद पढ़ी जाती है

और वितर की नमाज रमजान में जमात के साथ पढ़ी जाती है और गैर रमजान में अकेले पढ़ते हैं

ईशा में सबसे पहले कौन सी नमाज पढ़नी चहिए

ईशा में सबसे पहले 4 रकात सुन्नत गैर मुआक्कदा पढ़नी चाहिए और उसके बाद चार रकात फर्ज और उसके बाद रकात सुन्नत और उसके बाद दो रकात नफिल और उसके बाद तीन वितर और सबसे लास्ट में दो रकात नफिल

आखरी बात

हमने इस पोस्ट में ईशा की नमाज कितने रकात होती है कब पढ़ी जाती कौन सी नमाज पहले पढ़ी जाती और कौन सी नमाज बाद में पढ़ी जाती हैं और कौन सी नमाज जमात के साथ पढ़ी जाती है

और ईशा की नमाज का वक्त क्या है और ईशा की नमाज का आखिरी वक्त क्या है कितने देर तक ईशा का वक्त रहता है सारी बातों को हमने इस पोस्ट में जाना है

मैं उम्मीद करता हूं अगर आपने इस पूरे पोस्ट को पढ़ा है तो यकीनन आपको यह सारी बातें मालूम हो गई होगी हां अगर आपको इस पोस्ट से मुतअल्लिक कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं

और जिन भाई बहनों को नमाज पढ़ने तरीका नहीं आता है आप उनको जरूर बताएं और बात नहीं सकते तो इस पैगाम को उन तक जरूर शेयर कर दे इंशाल्लाह हमें भी और आप सबको बहुत ज्यादा सवाब मिलेगा और हमे जरूर दुआमें याद रखें

यह भी पढ़ें ज्यादा जानकारी के लिए  salatul tasbeeh namaz ka tarika -सलातुल तस्बीह नमाज का तरीका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top